फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fog in the morning and evening, cold to increase from December 20

Balrampur News: सुबह-शाम कोहरा, 20 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड

Mon, 15 Dec 2025 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and evening, cold to increase from December 20
 बलरामपुर में कोहरे के बीच आवागमन करते लोग। संवाद
बलरामपुर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, जबकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले 12 दिसंबर तक कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन अभी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में कोहरा मुख्य रूप से सुबह और शाम के समय असर दिखा रहा है। रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। रात में कोहरे से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। हालांकि सुबह करीब आठ बजे के बाद मौसम साफ होने लगता है और धूप निकलने से राहत मिलती है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने कहा कि वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और अनावश्यक रूप से कोहरे में यात्रा से बचना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। किसानों को भी फसल की निगरानी करने की सलाह दी गई है, क्योंकि अधिक नमी से फसलों को नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्कता बरतें, गर्म कपड़ों का उपयोग करें और सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed