फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood victims protested by blocking the road

बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
flood victims protested by blocking the road
बलरामपुर। कई दिन तक बाढ़ से घिरे होने के बाद भी जिला प्रशासन से लोगों को कोई मदद नहीं मिल रही है। क्षेत्र के काशीराम, लौकहवा व खैरपुरवा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर चक्काजाम करके प्रदर्शन किया। ये लोग राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बूढ़े वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नान भैय्या, कामता प्रसाद, सुरेश कुमार, जबदंबा, रामसूरत, दीपक सिंह, मार्कंडेय ने बताया कि कई दिन तक गांव में बाढ़ का पानी भरा था। घर में जलभराव होने से राशन भीगाकर खराब हो गया। पेट भरने के लिए लोगों को चार किलोमीटर पैदल चलकर राहत सामग्री लेने जाना पड़ा। मगर अधिकतर लोगों को वहां राहत सामग्री नहीं मिल सकी। राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने बताया कि जितनी राहत सामग्री मिली थी वह बांट दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित प्रदीप, मेलाराम, भगवान दीन, अरविंद, रामू, रियाज, मुसीबत अली, बड़का, सरिता, विमला, कुसुम, सरोज व श्याम मनोहर ने बताया कि राशन नहीं होने से चूल्हा नहीं जल रहा है। बच्चे तक भूखे हैं। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि जन्मेजय सिंह ने बताया कि 552 बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूची हल्का लेखपाल व कानूनगो ने तैयार की थी। इसके सापेक्ष 293 लोगों को ही राहत सामग्री बांटी गई। तमाम बाढ़ पीड़ित परिवार राहत सामग्री से वंचित हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए राहत सामग्री दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर व ललिया के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। एसडीएम ने छूटे हुए बाढ़ पीड़ितों को जल्द ही राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed