फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flood of faith gathered on the pagodas

शिवालयों पर उमड़ा श्रद्घा का सैलाब, भगवान शिव का हुआ जलाभिषेक

Mon, 09 Aug 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered on the pagodas
बलरामपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवमंदिरों में श्रद्घा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में भगवान शिव का श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

घरों में भी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करके सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। प्रशासन की तरफ से जिले के प्रमुख शिवमंदिरों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। नगर पालिका प्रशासन बलरामपुर की तरफ से मंदिरों के आसपास साफ-सफाई के इंतजाम कराए गए।
विज्ञापन

सनातन धर्म में मान्यता है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। सावन में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का विशेष दिवस माना गया है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की पूजा-अर्चना बहुत फलदायी मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मान्यता के अनुरूप सावन माह के तीसरे सोमवार को जिले के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शक्ति पीठ देवीपाटन मंदिर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सिरिया नाला व जोडग्गा पोखरा से जल भरकर कावंड़िए भोर पहर ही मंदिर में कतारबद्ध हो गए।
कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के झारखंडी मंदिर स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भोर पहर से ही भक्तों का तांता लग गया।
लंबी कतारों में लगे श्रद्घालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर में भोर पहर से देर रात तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से परिवार के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु दिन भर जुटे रहे। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, बिजलीपुर स्थित शिवालय उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई।
इसी तरह गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, मथुरा बाजार, हरैया, शिवपुरा, ललिया, महराजगंज तराई, देहात, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, महुआ बाजार व पेहर बाजार स्थित शिवालयों में भी सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए भोर पहर से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रही।

शिवालयों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिरों में प्रोटोकाल का पालन कराने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन की तरफ से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed