फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flaws found in inspection, DIOS expressed displeasure

निरीक्षण में मिली खामियां, डीआईओएस ने जताई नाराजगी

Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in inspection, DIOS expressed displeasure
बलरामपुर। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक स्कूलों में खामियां मिलने पर डीआईओएस ने कड़ी नाराजगी जताई है। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बिना सूचना के स्कूल से नदारद स्टॉफ से तीन दिन में जवाब तलब करने का निर्देश दिया गया है। प्रधानाचार्यों की रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि उन्होंने दफ्तर के सहायक अंकित श्रीवास्तव के साथ सोमवार को जिले के दो माध्यमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय हाईस्कूल बहादुरगंज में कक्षा नौ में मात्र छह छात्र छात्राएं उपस्थित मिले। कक्षा 10 में कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर काफी गंदा मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय का कक्ष भी गंदा पाया गया। खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व अनुशासनहीनता प्रभारी प्रधानाध्यापक की तरफ से बरती जा रही है। विद्यालय का संचालन 2015 से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय अनुदान का उपभोग सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। स्कूल में कोरोना प्रोटोकाल का भी पालन नहीं हो रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक से तीन दिन में जवाब तलब किया गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीआईओएस ने रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में कक्षा छह में 20, 9 में 32, 10 में 107, 11 में 52 और 12 में 65 छात्र छात्राएं मौजूद पाए गए। सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। स्कूल परिसर में गंदगी पाई गई। प्रधानाचार्य का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।
शिक्षक अनिल कुमार द्विवेदी व परिचारक दुलारी अनुपस्थित मिली। प्राइमरी सेक्शन में शिक्षक दिनेश कुमार द्विवेदी भी गायब पाए गए। कोरोना प्रोटोकाल को लेकर कक्षा एक से पांच तक के स्कूल में कोई तैयारी नहीं की गई थी। प्रधानाचार्य न स्वयं और न ही छात्र छात्राओं व शिक्षकों को मास्क का प्रयोग करा रहे है।

व्हाटसएप ग्रुप पर भेजे गए निर्देश का पालन भी नहीं कराया जा रहा है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया है कि बिना सूचना के गायब शिक्षकों से तीन दिन में जवाब तलब करें और स्कूल की सभी खामियां दूर कराकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed