{"_id":"5e39a9708ebc3ee5a05cba89","slug":"flames-of-three-shops-in-flames-woman-scorched-balrampur-news-lko5066816140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में तीन दुकानों का सामान खाक, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में तीन दुकानों का सामान खाक, महिला झुलसी
विज्ञापन
बलरामपुर। आग की लपटों में तीन दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला झुलस गई है। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नगर में शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक की दो दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदार सतीश ने बताया कि तुलसीपुर नगर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर उनकी इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बगल में ही उनके भाई सतीश की भी इलेक्ट्रानिक की दुकान है। मंगलवार को दिन में 10 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने उनके भाई की दुकान को भी चपेट में ले लिया। दुकान के पिछले हिस्से से भाई के परिवार को निकाला गया। मां गुलाबो देवी बाहर निकलते समय झुलस गईं, जिन्हें सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने पहुंची। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना में करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया है।
तहसीलदार केके त्रिपाठी ने बताया कि क्षति का आंकलन कराकर शीघ्र ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी। वहीं सादुल्लाहनगर कस्बे में रेहरा मार्ग पर चाय की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। बाजार निवासी भगवत ने बताया कि घटना में गैस चूल्हा, दुकान की अन्य सामग्री, कुर्सी, मेज सब जल गया है। हल्का लेखपाल सुनील कुमार ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।