फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five posts of head general and four reserved

नौ प्रमुख पदों का आरक्षण जारी, पक्ष व विपक्ष होगा आमने सामने

Sat, 13 Feb 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Five posts of head general and four reserved
बलरामपुर। शासन ने जिले के कुल नौ ब्लाक प्रमुख पदों का आरक्षण जारी कर दिया है। पांच ब्लाकों के प्रमुख पद अनारक्षित है। एक पद पर पिछड़ा वर्ग, एक पद पर पिछड़ा वर्ग महिला, एक पद अनुसूचित महिला तथा एक पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

ब्लाक हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी, गैड़ास बुजुर्ग तथा रेहरा बाजार के प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित रहेगा। सदर ब्लाक में पिछड़ा वर्ग, श्रीदत्तगंज में पिछड़ा वर्ग महिला, उतरौला में अनुसूचित जाति महिला तथा पचपेड़वा में सामान्य महिला प्रमुख पद का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में हमेशा सत्ताधारी दल का दबदबा रहा है। वर्ष 2015 में सभी ब्लाकों का प्रमुख पद भी सत्ताधारी दल के इर्दगिर्द ही रहा था। इस बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान करीब सारे प्रमुख विपक्षी दल के हैं। ऐसे में प्रमुख पद के चुनाव में सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावनाएं काफी प्रबल हो गई हैं। सदर ब्लाक में वर्ष 2015 में प्रमुख का पद सूबे के तत्कालीन मंत्री डा. एसपी यादव की बहू ने जीता था।
यह पद इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। निवर्तमान प्रमुख पिछड़े वर्ग से ही ताल्लुक रखती हैं। अब दिलचस्प यह होगा कि निवर्तमान प्रमुख को सत्ता पक्ष से किस तरह की चुनौती मिलती है। वह दोबारा मैदान में आएगी या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
इसी तरह गैसड़ी ब्लाक में भी प्रमुख पद का मुकाबला काफी रोचक होगा। वर्तमान प्रमुख ने तत्कालीन चुनाव में सपा का दामन थाम अपनी नैया तो पार लगा ली लेकिन कुछ ही माह पूर्व उनके पति फिर से भाजपा के पाले में चले गए। अब देखना यह होगा इस बार सत्ता पक्ष उन्हें दोबारा मौका देगा या फिर कोई नया चेहरा मैदान में उतारेगा।

तुलसीपुर ब्लाक प्रमुख पद पर सपा के कद्दावर नेता शफीक अहमद काबिज हैं। प्रमुख पद के हर चुनाव में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। इस बार इन्हें सत्ता पक्ष से कौन चुनौती देगा इस बात के कई कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक दिग्गजों ने प्रमुख पद पर कब्जा करने की रणनीति बनानी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed