फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five policemen, including two SIs, appeared in the beating of the members

भाजपा सभासदों की पिटाई के आरोप में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five policemen, including two SIs, appeared in the beating of the members
बलरामपुर। पहलवारा मोहल्ले में भाजपा सभासद विनोद गिरी व अंशू मिश्रा की पिटाई के मामले में दो उपनिरीक्षक तथा तीन पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करते हुए एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच भी विभागीय अफसरों के माध्यम से कराई जा रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात पहलवारा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मामला शांत कराने पहुंचे भाजपा सभासद विनोद गिरी की पुलिस से नोकझोंक हो गयी थी। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे तो पुलिस चौकी पहलवारा तथा नगर कोतवाली के मौजूद उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मियों ने कहासुनी के बाद दोनों सभासदों की पिटाई तक कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस दोनों सभासदों को जबरन कोतवाली उठा लाई। इसकी जानकारी के बाद रात में ही सभासद समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ कोतवाली के आस पास जमा हो गयी। बढ़ता दबाव देख पुलिस ने दोनों सभासदों को बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सभासद विनोद गिरी ने एसपी से मिलकर पूरे मामले की एक तहरीर देकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। मामला राज्यमंत्री व विधायक पल्टूराम के पास तक पहुंचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने सोमवार को पहलवारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्रा, नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव, आरक्षी बालेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा तथा गोविंद दूबे को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed