{"_id":"637a5f31e9725027781a6081","slug":"five-huts-burnt-balrampur-news-lko658105136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के झरिहर डीह गांव में शनिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
हलका लेखपाल सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के झरिहरडीह गांव में शनिवार रात 10.45 बजे महादेव की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी श्यामलाल, करिया, अफसर व रिज्जू की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मगर तब तक पांचों झोपड़ियों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज व गृहस्थी का सारा सामान जल गया। हलका लेखपाल ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।