फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five families destroyed by fire in two villages

Balrampur News: दो गांवों में लगी आग से पांच परिवार तबाह

Thu, 01 Jun 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five families destroyed by fire in two villages
बलरामपुर के गनवरिया गांव में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण।
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच परिवार तबाह हो गए। घर में आग लगने से 10 हजार नकदी सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलरिहा हिसामपुर के मजरे गनवरिया में बृहस्पतिवार की दोपहर कृष्ण कुमार की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी कुन्नू के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से कृष्ण कुमार का 10 हजार रुपये नकद सहित दोनों परिवारों की घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्राम प्रधान अमन कुमार वर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना राजस्वकर्मी को दी। हल्का लेखपाल श्याम सुंदर सोनकर ने बताया कि क्षति का आकलन किया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौकीकला के मजरे कुकुरभुकवा में हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर मालिकराम के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते है, तब तक आग ने देवीदीन व चेतराम के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी जद्दोजहद कर आग पर काबू पाया। आग से तीनों परिवारों की घर-गृहस्थी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हल्का लेखपाल हरीशचंद्र ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed