{"_id":"5fd794548ebc3ecd6b4b9dd0","slug":"five-corona-positive-found-in-balrampur-balrampur-news-lko5548280160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में पांच मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में पांच मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्रीदत्तगंज ब्लॉक में तीन तथा खम्हरिया व प्रतापपुर गैसड़ी में एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। सोमवार को पांच कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 2008 मिल चुके हैं। 1918 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 57 हैं।