{"_id":"60031cd68ebc3e33c03a63e0","slug":"first-payment-made-from-ado-and-secretary-s-dongle-balrampur-news-lko56020274","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ व सचिव के डोंगल से पांच हजार का पहला भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ व सचिव के डोंगल से पांच हजार का पहला भुगतान
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रशासक बनने के 22 दिन बाद गांवों के विकास के लिए एडीओ पंचायत व सचिव के डोंगल से जिले में पांच हजार रुपये का पहला भुगतान शनिवार को हुआ है। रेहरा बाजार ब्लॉक के भगवानपुर ग्रिंट ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय की पेंटिंग में यह धन खर्च होगा।
डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ को प्रशासक के रुप में गांवों के विकास पर खर्च होने वाली राशि निकालने और 31 जनवरी तक सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों व शौचालयों के निर्माण कार्यों को हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया है।
रेहरा बाजार ब्लॉक में बीडीओ अशोक दूबे की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई। बैठक में मौजूद जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने एडीओ पंचायत सुरेश चौधरी के साथ ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति के बार में समीक्षा की।
विज्ञापन
सभी ग्राम पंचायत सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 31 जनवरी तक सामुदायिक पंचायत भवनों व शौचालयों के निर्माण कार्य पूरा कराकर जीओ टैग करा दें अन्यथा की दशा में कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान प्रशासक/एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत भगवानपुर ग्रिंट की सचिव मीनाक्षी राव के डोंगल से पांच हजार रुपये का भुगतान सामुदायिक शौचालय के पेंटिंग कार्य के लिए किया गया।
ब्लॉक के बाकी बचे अन्य ग्राम पंचायतों में भी एडीओ पंचायत व सचिवों के डोंगल से गांवों के विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि निकालने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी ब्लॉकों के ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।