फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Firoz Pappu murder case will be heard on January 12

Balrampur News: 12 जनवरी को होगी फिरोज पप्पू हत्याकांड मामले की सुनवाई

Tue, 06 Jan 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Firoz Pappu murder case will be heard on January 12
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 12 जनवरी को होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट में बहुचर्चित हत्याकांड का मुकदमा चल रहा है। पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, बेटी जेबा व दामाद रमीज मंगलवार को इस मामले में न्यायालय में उपस्थित हुए। दो जनवरी को जमानत मिलने के बाद पूर्व सांसद तीन जनवरी को ललितपुर जेल से साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आए हैं।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हत्या हो गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका के तहत कार्रवाई की थी। इस प्रकरण में पुलिस का आरोप था कि समाजवादी पार्टी से टिकट दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर छह में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार तृतीय बहुचचर्चित हत्याकांड की सुनवाई कर रहे हैं। मुकदमे में पूर्व सपा सांसद रिजवान, बेटी जेबा व दामाद रमीज सहित पांच लोगों पर फैसला होना है। एमपी-एमएलए कोर्ट में बहुचर्चित हत्याकांड के इस मुकदमे में फैसला आने को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। फिलहाल पूर्व सांसद रिजवान जहीर को गैंगस्टर मामले में अब जमानत मिली गई है। पूर्व सांसद की बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद पहले से ही जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई आज


बलरामपुर। पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर मामले में सात जनवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। तीन जनवरी को अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी थी।


तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी है। इसमें सात जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की गई है। फिलहाल पूर्व सांसद रिजवान जहीर तीन जनवरी को ललितपुर जेल से रिहा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed