फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Firoz Pappu and Badri Prasad's arrival strengthened SP: SP Yadav

फिरोज पप्पू व बद्री प्रसाद के आने से मजबूत हुई सपा: एसपी यादव

Wed, 22 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Firoz Pappu and Badri Prasad's arrival strengthened SP: SP Yadav
बलरामपुर के सपा कार्यालय पर नेताओं का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू, वर्तमान चेयरमैन कहकशां फिरोज व कुर्मी समाज के अगुवा रहे बद्री प्रसाद चौधरी के पार्टी में आने से सपा अब काफी मजबूत हो गई है। अल्पसंख्यकों तथा पिछड़ों में पार्टी काफी लोकप्रिय होगी।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन में फिरोज पप्पू व बद्री प्रसाद चौधरी के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने कही। पूर्व विधायक मशहूद खां, अनवर महमूद व जगराम पासवान तथा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा व समाजसेवी मुशीर पप्पू ने भारी भरकम माला पहनाकर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

लखनऊ से आते वक्त जिले की सीमा पर भारी काफिले के साथ सपाईयों ने नारेबाजी कर स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान सपाइयों की भारी भीड़ जमा थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिन दोनों लोगों ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सपा का दामन थामा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर स्वागत के बाद सपाइयों का काफिला तुलसीपुर के लिए प्रस्थान किया। तुलसीपुर तथा गैसड़ी में भी दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डा. भानु त्रिपाठी, नफीस मेकरानी, गोविंद शिल्पकार, इमरान खां, इबरार खान व संजय मौर्या सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed