फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire broke out in two shops and five houses, goods burnt

Balrampur News: दो दुकानों व पांच घरों में लगी आग, सामान जला

Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two shops and five houses, goods burnt
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार में सोमवार की सुबह दो दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। बाजारवासियों का आरोप है कि अग्निशमन विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। वहीं, हरिहरगंज क्षेत्र के अड़ार पाकड़ गांव में आग से पांच घर जल गए।
विज्ञापन



बाजार में अफरोज इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सुबह अचानक आग लग गई। इससे बैटरी, इनवर्टर, पंखा, एलसीडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोलर व अन्य सामान जल गया। आग ने बगल में मोहम्मद शानिब की जूते व चप्पल की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इसमें दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अफजाल, नसीम, रोज अली, आफताब, टाइगर, संतोष, धर्मेंद्र व अजमल सिद्दीकी ने लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि इस बारे में जानकारी की जाएगी कि फोन क्यों नहीं उठाया गया। संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लेखपाल श्रीनिवास ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन



वहीं, सोमवार को ही हरिहरगंज क्षेत्र के अड़ार पाकड़ गांव में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से मेवालाल, रामचंद्र, नंदलाल, निर्मला व राम छबीले का घर व इसमें रखा सामान जल गया। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। आग की चपेट में आकर एक मवेशी भी झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed