फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire broke out in cattle shed, 40 goats burnt to death

Balrampur News: पशुशाला में लगी आग, 40 बकरियां जलकर मरीं

Sun, 28 Jan 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in cattle shed, 40 goats burnt to death
बलरामपुर के गांगनार गांव में जले हुए पशुशाला में खड़े पीड़ित।
बलरामपुर। सदर तहसील के पंडरी पंचायत स्थित गांगनार गांव में पशुशाला में आग लगने से 40 बकरियां और एक भैंस की जलने से मौत हो गई। जबकि, दो भैंसे गंभीर रूप से झुलस गईं। गांव के राजेश कुमार ने स्वरोजगार के लिए बकरी व भैंस पालन शुरू किया था। इससे वे आजीविका चला रहे थे। आग लगने से उनकी आजीविका तबाह हो गई।
विज्ञापन

पशुशाला में रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लगी। राजेश का कहना है कि वे घर में सो रहे थे। आग लगने की जानकारी काफी देर में हो सकी। आग इतनी भयानक थी कि उसपर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे काफी नुकसान हो गया है। एक भी बकरी नहीं बची है और भैंस भी जलकर मर गईं। उन्होंने बताया कि इससे करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। अब फिर से रोजगार के लिए प्रयास करना होगा। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर का कहना है कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शासकीय नियमों के तहत पीड़ित को राहत सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में आग लगने से सारा सामान जला
ललिया (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठौवा में शनिवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। कठौवा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि घर में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। हलका लेखपाल राकेश कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिली है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed