फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire breaks out in hut, innocent child burnt alive

Balrampur News: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जली मासूम

Wed, 17 Apr 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hut, innocent child burnt alive
बलरामपुर के मोतीपुर कला गांव के मजरे बलोहवा में अ​ग्निकांड का जायजा लेते सदर एडीएम राजेंद्र बहा
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। मोतीपुर कला के बलोहवा गांव में तेज हवा के झोंके से चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में अकेली चार साल की मासूम बालिका की जलकर मौत हो गई। वहां परिवार के अन्य सदस्य नहीं थे, ऐसे में लोग जान ही न पाए कि लपटों से घिरी झोपड़ी में बालिका है। अग्निकांड में एक अन्य झोपड़ी भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के बलोहवा गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे कन्हई कुरील के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। घटना के वक्त घर के भीतर कन्हई की चार साल की बेटी ज्योति अकेली थी। आग लगने पर ज्योति बाहर नहीं निकल सकी। इससे वह जिंदा जल गई। उस समय कन्हई मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी कौशल्या देवी गांव में गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक खाना बनाने के बाद चूल्हे में कहीं आग रह गई थी। तेज हवा चलने से इसी आग से उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग में बाइक सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया। कन्हई के पड़ोसी राम अचल वर्मा की भी गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र बहादुर व सीओ ज्योतिश्री ने गांव पहुंचकर अग्निकांड की जानकारी की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र ही आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि ज्योति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरघाट के पास तेंदुआ जंगल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग करीब 800 बीघे में फैल गई। इससे आसपास के किसानों में अफरातफरी मच गई। उतरौला फायर स्टेशन के प्रभारी जुबेर खान दमकल टीम लेकर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। लपटों के फैलने के चलते प्रभारी ने तत्काल मनकापुर से भी एक दमकल मंगाई। आसपास के तमाम ग्रामीण भी मदद में जुट गए। घंटों मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed