फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire breaks out in grocery store, child dies, father suffers burn injuries

Balrampur News: किराने की दुकान में लगी आग, मासूम की मौत, पिता झुलसा

Wed, 22 Oct 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in grocery store, child dies, father suffers burn injuries
-बलरामपुर के बगहिया गांव में जला फूस का मकान ।-संवाद
गैसड़ी। स्थानीय नगर के स्टेशन मोड़ चौराहा पर स्थित साेमवार शाम करीब सात बजे किराने की दुकान में दिये की लौ से आग लग गई। आग की लपटों में दुकान पर बैठे जाकिर (30) व उनके बेटे 15 माह के सुभान झुलस गए। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। जिले के आठ स्थानों पर लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पचपेड़वा क्षेत्र के स्टेशन मोड़ चौराहा निवासी रमजान ने बताया कि घर के बगल में शिवकुमार के मकान में मेरी किराने की दुकान है। सोमवार को दीपावली के दिन मेरा बेटा जाकिर दुकान पर था। मैं घर से बाहर गया था। मेरा पोता भी बेटे के साथ दुकान पर था। मकान मालिक दिये जलाकर चले गए थे। तभी दिये की लौ से दुकान में आ लग गई। दुकान से बाहर आते तब तक मेरा बेटा व पोता झुलस गए। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। बेटे व पोते काे सीएचसी पचपेड़वा ले गए। चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया। दोनों को बहराइच ले गए। इलाज के दौरान मेरे पोते की मौत हो गई। बेटे जाकिर का इलाज चल रहा है। आग में चार लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। पोते की मौत से मां, दादी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

नकदी, जेवर व दो बाइक जली
महराजगंज तराई। क्षेत्र के ग्राम कंदैला निवासी जगदंबा शुक्ल के घर में मंगलवार रात करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जगदंबा ने बताया कि वह बरामदे में सो रहे थे। तभी कमरे से धुआं निकलने लगा। कमरे में खड़ी दो बाइक, 22 हजार रुपये जेवर, एक हजार रुपये व कपड़े जल गए। लेखपाल राजीव पटेल न क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई मशीन व छप्पर जला
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगनी में राजकुमार जायसवाल की सिंचाई मशीन व छप्पर जल गया है। बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लेखपाल सुनील कुमार ने क्षति का आकलन किया।
घर व पशुशाला जली
गौरा चौराहा। क्षेत्र के ग्राम मनकी के मजरे बगहिया में मंगलवार शाम सात बजे सुंदरवती के घर और धीरज की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में राशन, कपड़े व नकदी भी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। लेखपाल कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि क्षति का आकलन किया गया है।
15 लाख रुपये का सामान जला
तुलसीपुर। क्षेत्र के हरहटा गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे अनिल गुप्त के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में ही टेंट हाउस भी है। उन्होंने बताया कि टेंट हाउस का पूरा सामान जल गया है। करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
खड़ी कार जली
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के गूमा फातमाजोत के मजरे कुर्मिनडही में मंगलवार रात करीब 10 बजे संतोष कुमार वर्मा की कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
चाय की दुकान में लगी आग
उतरौला। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुरुदयालडीह में अमित कुमार के चाय की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखा सामान जल गया है। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल से जांच कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छप्पर जला
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के ग्राम गुलरहा बरगदही निवासी राधा के छप्पर में सोमवार को रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर का पूरा सामान जल गया। लेखपाल चंद्रप्रकाश मौर्य ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed