फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Filling the form from two places or giving wrong information can cause problems.

Balrampur News: दो जगह से फाॅर्म भरा या गलत जानकारी दी तो हो सकती मुश्किल

Sat, 22 Nov 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Filling the form from two places or giving wrong information can cause problems.
बलरामपुर में एसआईआर फार्म भरवाते बीएलओ ।-संवाद
बलरामपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चल रही है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1724 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर फाॅर्म भरवा रहे हैं। एसआईआर फाॅर्म में गलत जानकारी न भरें। अगर कोई मतदाता दो जगह से फाॅर्म भरता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। साथ ही फाॅर्म में मांगी गई जानकारी तथ्यात्मक दें। गलत फैक्ट नहीं होने चाहिए। वरना भविष्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सदर में 434 बीएलओ मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण अभियान चलाने में जुटे हुए हैं। शनिवार को भाग संख्या 117 के बीएलओ मोहम्मद इरफान घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाते मिले। भाग संख्या 103 की बीएलओ अर्चना भी घर-घर जाकर एसआईआर फाॅर्म भरवाती मिलीं। बताया कि सभी मतदाताओं को सही जानकारी देने के लिए सुझाव दिया गया है। फाॅर्म भरने में गड़बड़ी होने पर मतदाता सूची से नाम रद्द हो सकता है। ऐसे में फाॅर्म भरने में पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन

इसी तरह से उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 463 बीएलओ, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 414 बीएलओ व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 413 बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर फाॅर्म भरवाने में जुटे हुए हैं। चार दिसंबर तक एसआईआर फाॅर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी करनी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से गणना प्रपत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जानकारी बीएलओ के माध्यम से सही ढंग से भरें और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ किए गए सम्मानित
बलरामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने शनिवार को तुलसीपुर तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सुपरवाइजरों के साथ एसआईआर अभियान की समीक्षा की। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 391 की बीएलओ मीरा देवी व भाग संख्या 338 के बीएलओ अनवारुल हक को अच्छे कार्य के लिए पौधे भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर मतदाताओं को गणना प्रपत्र नहीं मिला है, उन्हें अतिशीघ्र गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं। कम प्रगति वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई किए का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed