फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Female students tied *Raksha Sutras* on the wrists of the soldiers

Balrampur News: छात्राओं ने जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Wed, 26 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Female students tied *Raksha Sutras* on the wrists of the soldiers
फोटो-31-बलरामपुर के एसएसबी 9वीं वाहिनी में जवानों को राखी बांधती छात्राएं ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों और समाज के बीच आत्मीय संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल की 9वीं वाहिनी परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने वाहिनी पहुंचकर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं ने देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान और आभार जताया।
विज्ञापन


9वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन, नैतिक संस्कार और देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जवानों और विद्यार्थियों के बीच संवाद भी हुआ। इससे दोनों के बीच जुड़ाव और सामाजिक सहभागिता की भावना मजबूत हुई।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या कृष्णा मिश्रा ने एसएसबी अधिकारियों व जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ सामाजिक समरसता कायम करने में सुरक्षा बलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हेड गर्ल दृष्टि सिंह, डिप्टी हेड गर्ल अंशिका पांडेय, मुस्कान शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, अनुष्का सिंह, शानवी शर्मा, माधवी यादव, नैंसी शुक्ला, हिमांशी मिश्रा, गुंजन शुक्ला, रिद्धिमा गोस्वामी, सिमरन पांडेय, अनन्या सिंह, काव्या मिश्रा, सिमरन सिंह, अंशिका कसौधन, अवंतिका मिश्रा, कलश साहू, पल्लवी गुप्ता, निहारिका तिवारी, शैलजा गुप्ता, शगुन श्रीवास्तव, वैष्णवी जायसवाल, आध्या शुक्ला व श्रद्धा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed