{"_id":"657b47e9eea46d352a003c62","slug":"female-drivers-will-drive-pink-vehicles-while-male-drivers-will-drive-white-vehicles-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5293-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिला चालक गुलाबी तो पुरुष चलाएंगे सफेद रंग का वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिला चालक गुलाबी तो पुरुष चलाएंगे सफेद रंग का वाहन
Thu, 14 Dec 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ट्रैफिक संचालन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन चालकों के लिए अलग अलग कलर कोड का निर्धारण किया है। इसके तहत महिला चालक अब गुलाबी रंग जबकि पुरुष चालक सफेद रंग के तिपहिया वाहन चला सकेंगे। इससे नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले तीन पहिया वाहन अब पूरी तरह से कलर कोड में दिखेंगे। विभागीय अधिकारी जल्द ही नयी व्यवस्था को जिले में लागू करवाने की कवायद में जुटे हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि इलेक्ट्रिक सहित सभी तीन पहिया वाहनों के लिए कलर कोड जारी किया गया है। इसके तहत महिला चालकों द्वारा चलाया जाने वाला तीन पहिया वाहन गुलाबी रंग का होगा। जबकि पुरुष चालकों के वाहन सफेद रंग का दिखेगा। इसके साथ ही शहर में चलने वाले पेट्रोल व सीएनजी चलित तीन पहिया वाहन अब आधे काले और आधे पीले रंग में दिखाई देंगे। एआरटीओ ने बताया कि कलर कोड संबंधी इस शासनादेश को जिले में लागू कराए जाने के लिए सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहन निर्धारित कलर कोड में रंगने का निर्देश जारी किया गया है।