फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fear of Corona: Council school examinations postponed

कोरोना का डर : परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं स्थगित

Fri, 13 Mar 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fear of Corona: Council school examinations postponed
बलरामपुर। कोरोना वायरस का कहर छाने लगा है। जिले के सभी स्कूल 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। 23 मार्च से स्कूलों के खुलने की संभावना जताई जा रही है। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। शासन के निर्देश के बाद अग्रिम निर्णय लिए जाएंगे। शासन के फरमान पर बेसिक शिक्षा महकमा ने सतर्कता बरतने का कदम उठाया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक निशातगंज लखनऊ डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर शुक्रवार से जिले के सभी 1575 प्राथमिक, 646 उच्च प्राथमिक, 11 केजीबीवी व अन्य निजी स्कूलों को भी 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व केजीबीवी में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को भी शासन के फरमान पर स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से ऐसा कदम उठाया गया है। छात्र-छात्राओं के सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय/सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त/निजी व अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों को 14 से 22 मार्च तक बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

16 मार्च से 23 मार्च तक होने वाली वार्षिक परीक्षाएं अब 23 से 28 मार्च की अवधि में कराने के लिए शासन ने निर्देश दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस से बचाव संबंधी पोस्टर को प्रत्येक विद्यालय में दो प्रमुख स्थानों पर जागरूकता की दृष्टि से चस्पा कराएं। इस कार्य में कोताही व हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed