फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fate of five BDC claimants imprisoned in ballot papers

बीडीसी के पांच दावेदारों की किस्मत मतपेटियों में कैद

Sat, 01 May 2021 09:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Fate of five BDC claimants imprisoned in ballot papers
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के न्याय पंचायत शाहपुर इटई के वार्ड संख्या 73 की प्रत्याशी के आकस्मिक मौत के बाद यहां शनिवार को पुनर्मतदान कराया गया। बीडीसी के पांच दावेदारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। दो पोलिंग बूथों पर 413 वोटरों ने मतदान किया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को न्याय पंचायत शाहपुर इटई के वार्ड संख्या 73 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मतदान कराया गया जिस पर पांच लोगों ने पर्चा भरा था।
विज्ञापन

दो बूथ पर वोटिंग कराई गई है। बूथ संख्या 173 पर कुल 681 मतदाता वोटर लिस्ट में दर्ज थे जिसमें 235 मतदाताओं ने मतदान किया है। बूथ संख्या 172 पर कुल 683 मतदाता वोटर लिस्ट में दर्ज थे जिसमें 178 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीट से कृष्णावती, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, कमरजहां व कमरुनिशा क्षेत्र पंचायत सदस्य की उम्मीदवार रही है। दोनों मतदेय स्थलों के पोलिंग पार्टियों ने देर शाम मतगणना केंद्र चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में पहुंचकर मतपेटियों को सुरक्षित जमा करा दिया है जहां दो मई को मतगणना कराई जाएगी।
मतदान के दौरान दोनों मतदेय स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल ढंग से चुनाव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed