{"_id":"647e27b7255aba8b4406a186","slug":"farmers-wandering-due-to-wrong-name-in-identity-cards-balrampur-news-c-99-1-slko1019-17-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पहचान पत्रों में नाम गलत होेने से भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पहचान पत्रों में नाम गलत होेने से भटक रहे किसान
Mon, 05 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पिपरहवा में आयोजित शिविर में सम्मान निधि के लिए आवेदन करते किसान।
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री सम्मान निधि संतृप्ती योजना के तहत आयोजित शिविर में किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। शिविर में पहुंचने वाले किसान आधार कार्ड व खतौनी में नाम मिलान न होने से आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। नाम संशोधन के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।
पिपरहवा विशुनपुर में किसान सम्मान निधि संतृप्ती योजना के तहत शिविर में पहुंचे यूसुफ ने बताया कि उनके पिता का नाम आधार में सत्तार है। लेकिन खतौनी में डम्मन है। ऐसे में उनका आवेदन नहीं हो सका। जमाल खान ने बताया कि आधार में उनके पिता का नाम गुलाम मैनुद्दीन है जबकि खतौनी में केवल मैनुद्दीन है। इसी तरह अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले शिविर में किसानों के पहचान पत्रों में नाम गलत होने के कारण उन्हें दिक्कताें का सामना करना पड़ा। आधार व पहचान पत्र में नाम गलत होने के कारण उनका आवेदन नहीं हो सका। नाम सही कराने के लिए किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
52 किसानों ने किया आवेदन
सोमवार को तुलसीपुर विकास खंड के 11 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया। एजी रविंद्र कुमार ने बताया कि पिपरहवा विशुनपुर में आयोजित शिविर में आठ किसानों ने आवेदन किया है। इसी तरह नवानगर में सात, भुजेहरा में दो, बरगदही में तीन, महादेव गोसाई में तीन, मुडिला में दो, मोहनपुर दयालीडीह में चार, गुलरिहा में सात, मोहनापुर में पांच, लालपुर लैबड्डी में छह और भंगहाकला में पांच किसानों ने आवेदन किया है। जिन किसानों के पहचान पत्रों में त्रुटि मिल रही है उन्हें सुधार कराने की सलाह दी गई है। इस अवसर पर सहायक तकनीकी कृषि राजेश कुमार वर्मा, हेमंत गंगवार, संतोष वर्मा, मनोज कुमार व अनिल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।