{"_id":"69402db499a3aa6b4d0bf5ef","slug":"farmers-wandered-in-search-of-fertilizer-uproar-at-cooperative-societies-balrampur-news-c-99-1-slko1019-138962-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाद के लिए भटकते रहे किसान, सहकारी समितियों पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाद के लिए भटकते रहे किसान, सहकारी समितियों पर हंगामा
विज्ञापन
बलरामपुर के साधन सहकारी समिति पर किसान कार्ड दिखाते किसान ।-संवाद
हरैया सतघरवा/ललिया। क्षेत्र की बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों में यूरिया ने मिल पाने से किसान परेशान हैं। बिना किसान कार्ड व समिति सदस्यता के खाद न मिलने से किसान कई दिनों से समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सोमवार को शिवपुरा अमवा, मथुरा बाजार और कमदी खुर्द स्थित सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी, लेकिन ज्यादातर को निराश लौटना पड़ा।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के शिवपुरा अमवा सहकारी समिति पर पहुंचीं साकिया बेगम, रंजना देवी, अहमदउल्लाह, करिया, नियामत अली, सालिकराम, बृजभान राम, तीरथ, लालता प्रसाद व निब्बर आदि किसानों ने बताया कि चार दिनों से खाद के लिए दौड़ लगा रहे हैं। आरोप है कि रसूखदारों को आसानी से खाद मिल रही है, जबकि महिलाओं व बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। मजबूरी में निजी दुकानों से 400 से 500 रुपये प्रति बोरी यूरिया खरीदनी पड़ रही है।
ललिया क्षेत्र की मथुरा बाजार सहकारी समिति पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। रामचल, शिवकुमार वर्मा, जगप्रसाद, मनीष, शमशाद, मैकू, रामदुलारे व राजकुमार ने बताया कि सुबह से समिति पर डटे रहने के बावजूद खाद नहीं मिली। समिति प्रभारी राम कबीर यादव ने बताया कि समिति पर 500 बोरी यूरिया व 35 बोरी डीएपी उपलब्ध है, लेकिन डीडी नंबर न मिलने के कारण वितरण नहीं हो सका। मंगलवार को खाद वितरण का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, कमदी खुर्द साधन सहकारी समिति पर यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। परागदत्त तिवारी, काली प्रसाद, नान मून, सोखा, छोटके, ननकुन, राजेश, राजू, रामकृष्ण व रामदेव ने बताया कि गेहूं की सिंचाई के बाद खाद न मिलने से फसल पीली पड़ रही है। किसानों ने निजी दुकानदारों पर 500 रुपये प्रति बोरी वसूली का आरोप लगाया। इस संबंध में सहायक निबंधक सहकारिता अमरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर तक खाद का वितरण किया गया है। सचिव को सेखुइया समिति का भी प्रभार मिला है। मंगलवार को पुनः यूरिया का वितरण कराया जाएगा।