फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers upset over digging of fields in the name of canal cleaning

Balrampur News: नहर सफाई के नाम पर खेतों की खोदाई करने पर बिफरे किसान

Mon, 02 Dec 2024 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset over digging of fields in the name of canal cleaning
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। महराजगंज तराई में नहर विभाग द्वारा नहर की सफाई कराने के नाम पर किसानों के खेतों को खोद डाला गया। किसानों को जानकारी मिली तो तमाम किसान एकत्रित हो गए और कार्य को रुकवाकर विरोध किया।
विज्ञापन

तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कनहरा गांव के समीप नहर मोतीपुर खंड 6 के पास तमाम किसानों के खेत हैं, किसान अपनी खेती कर जीविका चलाते हैं। नहर विभाग के ठेकेदार द्वारा सिल्ट सफाई की जा रही है, लेकिन नहर सफाई के नाम पर किसान के खेत खोद डाले गए। किसान आशीष पांडे, घनश्याम वर्मा, ओमकार वर्मा, नीतीश पांडे, राहुल, सुरेश वर्मा, रमेश राम, अवतार, रक्षा राम, प्रदीप, मुकेश पांडे, रिंकू, मुस्तकीम आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नहर विभाग द्वारा नामित ठेकेदार नहर की सफाई के नाम पर किसान के खेतों को खोदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। तुलसीपुर एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed