फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers upset due to rain, fear of crop failure

Balrampur News: बारिश से किसान परेशान, फसल बर्बाद होने का डर

Sun, 02 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to rain, fear of crop failure
बलरामपुर। मौसम की बेरुखी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात एवं शनिवार की शाम तेज बारिश हुई। बारिश के चलते खेतों में कटी गेहूं व सरसों की फसल भीग गई है। फसल भीगने से किसानों को अनाज को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है।
विज्ञापन



किसान अब्दुल्ला, कुन्ने, छत्तन, जोखू व अतीउल्ला आदि ने बताया कि बारिश के कारण सरसों व गेहूं की फसल भीगने से उसके सड़ने की संभावना काफी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल को बाढ़ ने पहले ही बर्बाद कर दिया था। अब बेमौसम बारिश के चलते गेहूं व सरसों की फसल भी चौपट हो रही है। इसी तरह यदि बारिश होती रही तो फसल बर्बाद होने से किसानों के समक्ष दो जून की रोटी का संकट भी पैदा हो सकता है।
विज्ञापन




बारिश से धंसा हाईवे
गैसड़ी। शुक्रवार की रात हुई बारिश के चलते गैसड़ी-जरवा मुख्य मार्ग धंस गया है। सड़क धंसने से कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इसी तरह बिस्कोहर रोड, जरवा व रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। क्षेत्रवासी चिन्नान, हरिराम, कल्लू, धनीराम व घनश्याम आदि ने बताया कि जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed