{"_id":"5fdf82488ebc3e3e771987de","slug":"farmers-mourn-the-leader-s-suicide-paid-tribute-balrampur-news-lko5558731112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता की आत्महत्या से किसानों में शोक, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता की आत्महत्या से किसानों में शोक, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बलरामपुर। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के दौरान किसान नेता बाबा संत राम सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने से जिले के किसानों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने शोकसभा का आयोजन कर आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा ने कहा कि कृषि विधेयक के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन चल रहा है।
सरकार की हठधर्मिता एवं किसान विरोधी नीतियों से तंग आकर दिल्ली में आंदोलन के दौरान बाबा संत राम सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस आंदोलन में तमाम किसानों की मौत हुई है।
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। हम सभी किसान उनकी शहादत को हमेशा याद रखेंगे। उनकी शहादत ही हम सभी के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
शोकसभा में मौजूद सभी किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. जब्बार अली, हेमचंद, उमाशंकर शर्मा, जाकिर, रमेश व खेमराज सहित तमाम किसान मौजूद रहे।