फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers' income doubled during BJP rule

भाजपा शासनकाल में किसानों की आए हुई दोगुनी

Thu, 19 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers' income doubled during BJP rule
बलरामपुर। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गौरव मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय अटल भवन पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राम दयाल यादव, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा वंदना पासवान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित के लिए बहुत कार्य किए हैं।
विज्ञापन

किसानों की आमदनी दोगुनी करने के साथ-साथ फसलों की उपज बढ़ाने पर भी कार्य हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आये हुए किसानों व मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी ने पहले की सरकारों और उनके विकास को देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे विकास को देख रहे हैं। दोनों की तुलना की जाये तो आपको जमीन-आसमान का अंतर नजर आयेगा। इस अवसर पर संयोजक व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राम दयाल यादव, क्षेत्रीय कार्यसमिति वंदना पासवान, संदीप उपाध्याय, अरविंद तिवारी, राकेश गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, अटल तिवारी व श्रृषिराज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed