फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers devastated by the floods of Bhambhar drain

भांभर नाले की बाढ़ से तबाह हुए किसान

Wed, 27 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers devastated by the floods of Bhambhar drain
बलरामपुर। बीते दिनों भांभर नाले में आई बाढ़ से पचपेड़वा ब्लाक के सैकड़ों किसान तबाह हो गए हैं। खेतों में पानी भर जाने से सात गांव में करीब 800 बीघे धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

पचपेड़वा ब्लाक की रतनपुर ग्राम पंचायत सदस्य जुबैदा, कौसर हुसैन, मो. शाकिर, मो. हुसैन, त्रिलौकीनाथ मिश्रा, गंगाराम यादव, शाबिर हुसैन व मो. इकबाल आदि ने बताया कि बीते दिनों बारिश से भांभर नाले में आई बाढ़ ने तमाम किसानों को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन

बाढ़ आने से भांभर नाले का पानी रतनपुर, बसंतपुर, विजय नगर, मध्यनगर, धवाई, भानपुर, भैसहवा व मनकौरा आदि गांव के खेतों में भर गया। खेतों में पानी भर जाने के कारण धान की पकी हुई फसल गिरकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के सैकड़ों किसानों की करीब 800 बीघे धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। फसल बर्बाद होने के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। तमाम किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इन लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed