फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers adamant on demand for withdrawal of agricultural laws

कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े किसान

Mon, 21 Dec 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on demand for withdrawal of agricultural laws
बलरामपुर के तुलसीपुर में ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कृषि कानून वापस लेने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं। कई संगठनों की तरफ सेे सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया गया है। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम व तुलसीपुर एसडीएम को सौंपकर विधेयक वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला प्रभारी सियाराम विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता गौतम प्रसाद ओझा, जिला सचिव अरविंद तिवारी, पृथी यादव, राम स्नेही, रसूल अहमद, रामतीरथ व आनंद प्रकाश तिवारी आदि ने तुलसीपुर तहसील गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि कड़ाके की ठंड में 26 दिनों से दिल्ली में किसान डेरा डाले हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार उनके दुख दर्द को दूर करने के बजाए आरोप पर आरोप लगा रही है। किसान देश की सरकार बनाते में अपना योगदान देते हैं फिर भी उनकी बातों को अनदेखा किया जा रहा है। इस दौरान कई किसानों ने अपनी जान भी गवाई है। किसानों पर लिखे गए मुकदमे वापस लिए जाए।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाया जाए। किसान कानून का गठन किया जाए। आंदोलन में मरने वाले किसानों के आश्रितों को दो-दो करोड़ रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष हृदय राम वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर बैठक की गई। बैठक के बाद नौ सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि विधेयक वापस लिया जाए। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी न की जाए। देश के किसानों को हर तरह के टैक्स से मुक्त किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय झगरु प्रसाद, राजेंद्र वर्मा, शिव कुमार वर्मा, राजू पाठक, छेदी प्रसाद, राज कुमार यादव, वेद प्रकाश उपाध्याय व साबिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed