फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers accuse Lekhpal for recovery

किसानों ने लेखपाल पर लगाया वसूली का आरोप

Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers accuse Lekhpal for recovery
उतरौला (बलरामपुर)। किसानों ने हलका लेखपाल पर खतौनी व कागजों में धन उगाही किए जाने का आरोप लगाया है। किसानों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा और मामले में जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उतरौला तहसील के ग्राम भरैवा निवासी अजमत अली, अब्दुल जलील, चिनगुद, रिसयवन व मनोहर आदि ने एसडीएम उतरौला को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि हलका लेखपाल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व वरासत आदि के मामले में अवैध धन उगाही कर रहा है। हल्का लेखपाल के अवैध वसूली से किसान अजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने किसानों को आश्वासन दिया कि हल्का लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने हलका लेखपाल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व वरासत आदि मामलों में किसानों को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed