{"_id":"6956aa81b75758acce03f84e","slug":"farmer-registry-incomplete-honorarium-funds-for-98-thousand-farmers-will-be-stopped-balrampur-news-c-99-1-slko1019-139972-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फार्मर रजिस्ट्री अधूरी, 98 हजार किसानों की सम्मान निधि रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फार्मर रजिस्ट्री अधूरी, 98 हजार किसानों की सम्मान निधि रुकेगी
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित जिला कृषि कार्यालय।-संवाद
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अब अनिवार्य हो गई है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं होगी, उनकी सम्मान निधि की अगली किस्त रोकी जा सकती है। जिले में कुल 2,89,129 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है, जबकि अब तक केवल 1,90,655 किसानों का ही पंजीकरण कराया हुआ है। ऐसे में 98,474 किसान अभी भी योजना के दायरे से बाहर हैं।
फार्मर रजिस्ट्री के जरिये किसानों का डाटा सत्यापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र किसानों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। बिना रजिस्ट्री वाले किसानों का रिकॉर्ड अपूर्ण माना जाएगा, जिससे सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ रुक सकता है।
उपनिदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने बताया कि नए साल में फार्मर रजिस्ट्री अब हर किसान के लिए जरूरी है। जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। जिले में रजिस्ट्री का कार्य लगातार चल रहा है, इसके बावजूद कई किसान अब तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं और जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। रजिस्ट्री के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि समय रहते फार्मर रजिस्ट्री करा लें। अंतिम समय में भीड़ बढ़ने से पंजीकरण में परेशानी हो सकती है। समय पर रजिस्ट्री कराने से सम्मान निधि के साथ-साथ फसल बीमा, बीज अनुदान और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ भी बिना किसी रोक के मिलती रहेगी।