फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer,cane

गन्ने की घटतौली कर किसानों को लूटने का आरोप

Sat, 22 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer,cane
बलरामपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसमें किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की गई है। निस्तारण न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। यूनियन की तरफ से बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करके आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलकराम वर्मा ने कहा, क्रय केंद्रों पर गन्ने की घटतौली कर किसानों को लूटा जा रहा है। छुट्टा जानवरों के प्रकोप से फसलें तबाह हो रही हैं। चेतावनी दी कि छुट्टा जानवरों पर अंकुश न लगा तो यूनियन आंदोलन करेगा। कहा, बजाज चीनी मिल इटईमैदा से किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। पीएचसी महदेया में दवाओं को बाहर बेचने की जांच कराकर प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन

बैठक को जिला महामंत्री राजू पाठक, जिला उपाध्यक्ष हजारी लाल वर्मा व साबित अली, छेदीराम आजाद, वंशी लाल, छोटू, बाबू व बबलू श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। बैठक के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed