{"_id":"69498214d176e70fe4032e09","slug":"farmer-and-secretary-fight-over-urea-balrampur-news-c-99-1-slko1019-139440-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूरिया के लिए किसान और सचिव में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूरिया के लिए किसान और सचिव में मारपीट
विज्ञापन
सहकारी समिति सेखुईकला में जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
हरैया सतघरवा। जिले में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। घंटों कतार में खड़े होने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर किसानों में नाराजगी है। यूरिया का वितरण न होने पर रविवार देर शाम एक किसान और सचिव के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद मारपीट हो गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस से मामला संभाला।
राजा वनकटवा निवासी किसान शिवराम यादव के साथ सैकड़ों किसान बीते तीन दिनों से यूरिया लेने के लिए कोहड़ौरा स्थित साधन सहकारी समिति का चक्कर काट रहे थे। किसानों का आरोप है कि तीन दिनों से समिति का ताला नहीं खुला। मांग के बावजूद खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है। वहीं, सचिव का कहना है कि किसानों की संख्या अधिक है, जबकि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में वितरण के दौरान बवाल की आशंका है। ऐसे में जब तक पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलती तब तक वितरण नहीं किया जा रहा है।
रविवार को पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी जब यूरिया नहीं मिली तो किसान शिवराम यादव समिति के करीब 200 मीटर दूर सचिव गिरीश श्रीवास्तव के घर पहुंच गए। उन्होंने सचिव से यूरिया बांटने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सचिव ने किसान पर हाथ उठा दिया, इसके बाद किसान ने भी सचिव की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान सचिव के परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महंगे दामों पर उर्वरक ले रहे किसान
हरैया सतघरवा। क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। साधन सहकारी समितियों पर खाद न मिलने से किसानों को सुबह से शाम तक भटकना पड़ रहा है। कई किसान मजबूरी में बाहर की दुकानों से 500 से 600 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया खरीद रहे हैं। किसान भैया राम वर्मा, उदयचंद, शिवबख्श, उमानाथ, रक्षाराम, पीर मोहम्मद व स्वामी दयाल ने बताया कि समितियों पर पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने बताया कि समिति पर मात्र 200 बोरी यूरिया उपलब्ध है। किसानों की संख्या अधिक होने के कारण वितरण में समस्या आ रही है।
सचिव पर मनमानी का आरोप
महराजगंज तराई। कौवापुर सहकारी समिति की उप शाखा महराजगंज तराई में सचिव की मनमानी से किसानों में आक्रोश है। किसान महेंद्र तिवारी, बीडीसी अब्दुल्ला, मोहम्मद शरीफ, दरगाही, रफातुल, इंद्रजीत वर्मा, महेश वर्मा व शिवनारायण ने आरोप लगाया कि सचिव अपने चहेतों को यूरिया बांटकर समिति बंद कर देते हैं। किसान दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।
किसान कार्ड न बनने से लौट रहे बैरंग
बलरामपुर। सहकारी समिति सेखुईकला में किसान कार्ड न बनने के कारण कई किसानों को वापस लौटना पड़ रहा है। समिति पर तैनात सचिव मौजूद नहीं रहते हैं। इनके स्थान पर बीते दिनों पूर्व सचिव राम उजागर यादव मौजूद मिले। अनियमितता मिलने पर इनपर केस दर्ज हो गया था, इसके बावजूद वह समिति पर ही मौजूद रहकर मनमानी कर रहे हैं। किसान प्रमोद कुमार, संतोष व महेंद्र ने बताया कार्ड न होने के कारण खाद नहीं मिल पा रही है। इसके बारे में कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है।
जल्द कराई जाएगी खाद की व्यवस्था
जल्द ही समितियों पर यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था कर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराई जाएगी।
- उपेंद्र खरवार, जिला कृषि अधिकारी