फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   farewell,degree colleges

फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमे छात्र व छात्राएं

Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
farewell,degree colleges
फोटो-11-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में केक काटकर फेयरवेल पार्टी मनाते शिक्षक व विद्यार्थी।-संव - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विदाई पार्टी में खूब धमाल मचा। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मधुर गाने पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यही नहीं बीए प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को उपहार भेंटकर विदाई दी।
विज्ञापन

बीते दिन एमएलके पीजी कालेज के सभागार में आयोजित फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय तथा मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। मुख्य नियंता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में हर विद्यार्थी का एक लक्ष्य होता है। लक्ष्य हासिल करने के लिए उसे हमेशा मेहनत करनी चाहिए। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तबस्सुम फरखी ने छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्टी में केक काटकर लोगों का मुंह मिठा कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्रा स्नेहा सिंह तथा अजय ने मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र अतुल मिश्र का भाषण, धीरज व शुभांशी की कविता खूब सराही गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अजहरूद्दीन तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान व अंकिता वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed