फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Family gathering at the Dargah of Hazrat Hurmat Shah

Balrampur News: हजरत हुर्रमत शाह की दरगाह पर सजी कुल की महफिल

Wed, 14 Feb 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Family gathering at the Dargah of Hazrat Hurmat Shah
बलरामपुर। हजरत बाबा हुर्रमत शाह रहमत उल्लाह अलेह के आस्ताने पर बुधवार को कुल की महफिल सजी। इसमें हाजी वारिस अली शाह रहमत उल्लाह शाह अलेह का कुल शरीफ पेश किया गया। आस्ताना कमेटी के साचिव हकीम निसार वारिस ने बताया कि इस मौके पर स्थानीय कव्वालों की तरफ से पेश की गई कव्वाली से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आस्ताना परिसर में लंगर का आयोजन भी हुआ।
कार्यक्रम में आस्ताना कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हसन, चीफ सुपरवाइजर डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी, मोहम्मद शमी खान, बाबा रफीक शाह, बाबा रईस शाह व मास्टर सईद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मथुरा बाजार स्थित पीर हनीफ की दरगाह पर भी बुधवार को वसंत मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर हनीफ की दरगाह पर मेले का उद्घाटन गद्दीनशीन बाबा मोहम्मद शाहनवाज शाह ने किया। अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी कर पूरी दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर आयोजित मेले में गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच व सिद्धार्थनगर से पहुंचे अकीदतमंदों ने अपनी मनपसंद सामग्री की खरीदारी करने के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ झूला इत्यादि झूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed