फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Families deprived of Ayushman Bharat scheme will be verified

आयुष्मान भारत योजना में छूटे परिवारों का होगा सत्यापन

Thu, 02 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Families deprived of Ayushman Bharat scheme will be verified
बलरामपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में छूटे हुए परिवारों का सत्यापन अभियान चलाकर किया जाएगा। जिले में 25 जनवरी तक सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। आशा कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर छूटे हुए परिवारों की खोज करेंगी। अभियान के तहत माइक्रो प्लान बनाकर डाटा प्रोफार्मा के जरिये छूटे हुए परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. कमाल अशरफ ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार जिले में करीब डेढ़ लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। कई परिवार योजना से छूट गए हैं। ऐसे वंचित परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए शासन के आदेश पर जनवरी 2020 में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि सर्वे के लिए डाटा प्रोफार्मा प्रिंट कराया जा रहा है। 10 जनवरी तक यह प्रोफार्मा आशा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वेक्षण के आधार पर डाटा प्रोफार्मा तैयार करेंगी। 31 जनवरी तक डाटा प्रोफार्मा विभाग को उपलब्ध करा दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग पहली फरवरी से 15 फरवरी के बीच हरहाल में पूरा डाटा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना प्रबंधक विदेह पांडेय ने बताया कि सर्वे के आधार पर योजना में केवल उन्हीं परिवारों का नाम जोड़ा जाएगा जो 2011 के सामाजिक व आर्थिक जनगणना की सूची में दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह सर्वे ऐसे परिवारों के लिए किया जा रहा है जो जनगणना सूची में तो हैं लेकिन औपचारिकता पूरी न होने के कारण योजना के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed