फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fallen eagle died in the courtyard, fear of bird flu

अचानक गिर कर मरा बाज, लिया गया सैंपल

Sun, 10 Jan 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fallen eagle died in the courtyard, fear of bird flu
बलरामपुर। व्यापार मंडल के अध्यक्ष के घर में रविवार सुबह अचानक उड़ता हुआ बाज गिर पड़ा। थोड़ी ही देर में बाज की मौत हो गई। तेजी से फैल रही बर्ड फ्लू की बीमारी की आशंका को देखते हुए लोग दहशतजदा हो गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पक्षी को पशु चिकित्सालय भिजवाया। चिकित्सालय में डॉक्टर ने पक्षी का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जाने की बात कही है। जिले के दो अन्य स्थानों पर भी चार कौवे मरने की सूचना है।
विज्ञापन

गैसड़ी बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके घर के आंगन में बाज अचानक गिरा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पक्षी की मौत तथा बर्ड फ्लू जैसी महामारी की आशंका से परिवार में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने मामले की सूचना गैसड़ी कोतवाल इकरार अहमद तथा पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. आरके सिंह को दी। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं पशु चिकित्सक बार-बार फोन करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे।
काफी देर बाद उन्होंने अस्पताल के पशु मित्र रकीब अहमद को मौके पर भेजकर पक्षी को अस्पताल मंगवाया। डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पक्षी का सैंपल बर्ड फ्लू बीमारी की जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर परिसर में भी दो कौवे मृत पाए गए थे। सफाई कर्मियों ने इन कौवों को दफन कर दिया था। इसी तरह गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के निकट सड़क के किनारे गत शनिवार को दो कौवे मरे हुए पड़े थे। रविवार तक पशु चिकित्सा विभाग तथा प्रशासन ने इन कौवों की मौत का कोई संज्ञान नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed