फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facility increased at Balrampur railway station with Rs 11.98 crore

Balrampur News: 11.98 करोड़ से बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुविधा

Mon, 31 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Facility increased at Balrampur railway station with Rs 11.98 crore
balrampur news railway station
बलरामपुर। रेलवे स्टेशन बलरामपुर को 11.98 करोड़ रुपये खर्च करके चमकाया गया है। अगले 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर संसाधनों से लैस किया गया है। रेलवे स्टेशन पुनर्विकसित होने से जिले के यात्रियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना से बलरामपुर स्टेशन के भवन की मरम्मत कराई गई है। स्थानीय वास्तुकला व संस्कृति के अनुरूप रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण व सर्कुलेटिंग एरिया का विकास कराकर आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। प्लेटफार्म संख्या-01 का उच्चीकरण व विस्तार के साथ ही प्लेटफार्म सतह पर ग्रेनाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया में बाउण्ड्रीवाल, ड्रेनेज, पार्किंग व सड़क का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रतीक्षालय व आधुनिक प्रसाधन का निर्माण किया गया है। स्टेशन पर अत्याधुनिक साइनेज का प्रावधान किया गया है। स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के अनुरूप दी जाने वाली सुविधाओं सहित सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







यात्रियों को मिलेगी सुखद अनुभूति



आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों को सुखद व आरामदायक अनुभूति मिलेगी।



- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जन संपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed