फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facilities will be available from railway station counters

रेलवे स्टेशन के काउंटरों से प्रवासियों को मिलेंगी सुविधाएं

Wed, 13 May 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be available from railway station counters
बलरामपुर। भगतीगंज स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन के काउंटरों से प्रवासियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिले भर के क्वारंटीन सेंटरों पर प्रवासियों को वाहन से पहुंचाया जाएगा। ट्रेनों से आने वाले प्रवासियों के लिए स्टेशन पर सभी इंतजाम चाक-चौबंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार को बताया कि निकट भविष्य में विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों के गृह जनपद में ट्रेनों से पहुंचने की संभावना है। भगवतीगंज स्थित बलरामपुर स्टेशन को चाक-चौबंद कराया जा रहा है। सीडीओ अमनदीप डुली को नोडल अफसर और एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, बीएसए डॉ. रामचंद्र व जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार को सहयोगी के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म के अंदर सभी सुविधाओं के प्रभारी अधिकारी बीएसए, रेलवे स्टेशन से लेकर प्रवासियों को बसों में बैठाने तक सभी व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी जिला कृषि अधिकारी और यात्रियों को भोजन, पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला आपूर्ति अधिकारी की होगी। कानून व्यवस्था के प्रभारी एएसपी होंगे। सदर एसडीएम मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। तहसीलदार न्यायिक भी सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफार्म पर 10 काउंटर बनाए जाएंगे। इन्हीं काउंटरों से जिले व गैर जिलों के प्रवासियों को भेजने के लिए पास जारी किया जाएगा। परिवहन निगम के अफसरों को बसों का इंतजाम कराने, रेलवे स्टेशन एवं परिसर में बैरिकेडिंग कराने, सहायता के लिए फ्लैग लगवाने, शौचालय आदि की साफ-सफाई के सभी इंतजाम चाक चौबंद कराए जा रहे हैं।

काउंटर संख्या-एक तुलसीपुर, काउंटर संख्या-दो गैसड़ी, काउंटर संख्या-तीन पचपेड़वा, काउंटर संख्या-चार श्रीदत्तगंज, काउंटर संख्या-पांच उतरौला, काउंटर संख्या-छह रेहरा बाजार, काउंटर संख्या-सात सादुल्लाहनगर, काउंटर संख्या-आठ गौरा चौराहा, काउंटर संख्या-नौ हरैया सतघरवा व काउंटर संख्या-10 चौधरीडीह के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह से गैर जनपदों के लिए भी 10 काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed