फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facilities at CHC Nandnagar to be strengthened under the PPP model

Balrampur News: पीपीपी मॉडल पर सीएचसी नंदनगर में सुदृढ़ होंगी व्यवस्थाएं

Thu, 11 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Facilities at CHC Nandnagar to be strengthened under the PPP model
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर को पीपीपी मॉडल (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पर विकसित किया जाएगा। सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन से एक करोड़ रुपये बजट दिए गए हैं। इस बजट से ओपीडी, लैब, ओटी व वार्डों में संसाधन बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शासन स्तर से प्रदेश के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को पीपीपी मॉडल के माध्यम से संचालित कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें जनपद का सीएचसी नंदनगर भी शामिल है। पीपीपी मॉडल पर निजी सेवा प्रदाता इस सीएचसी को 30 बेड के एफआरयू के रूप में विकसित करेंगे। सीएचसी को विशेषज्ञ चिकित्सक व आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। प्राइवेट कंपनी से सीएचसी का संचालन होने से स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की है कमी
सीएचसी में इस समय विशेषज्ञ चिकित्सक व कर्मचारियों की भारी कमी है। अस्पताल में बाल रोग, स्त्री रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित एक्स रे टेक्नीशियन व स्टाफ नर्स आदि की तैनाती नहीं है। सीमित कर्मचारी व संसाधनों के सहारे लोगों को बेहतर सेवाएं देने का दावा स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार होगी व्यवस्था
- शासन के निर्देशानुसार सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। प्राइवेट कंपनी द्वारा अस्पताल का संचालन शुरू करने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
- डॉ. जावेद अख्तर, अधीक्षक सीएचसी नंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed