{"_id":"5d865aa18ebc3e93bc199b91","slug":"expressed-anger-over-power-cuts-balrampur-news-lko4828075106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर जताया आक्रोश
विज्ञापन
पचपेड़वा। स्थानीय नगर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की तरफ से मार्च निकालकर बिजली कटौती को लेकर आक्रोश जताया गया। मार्च का नेतृत्व करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा ने आरपार की लड़ाई का एलान किया।
उन्होंने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या, वाटर सप्लाई का गंदा पानी, नगर के विकास कार्य में बनाई नवनिर्मित सड़कों में भ्रष्टाचार, एक साल पहले लगाई गई बुझी सोलर लाइटें जैसी समस्याओं को लेेकर लड़ाई का एलान किया गया है।
पचपेड़वा नगर पंचायत कार्यालय में अराजक तत्वों के कार्यालय में बैठने की रोकने की मांग पुरजोर तरीके से यूनियन की तरफ से उठाई जा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों ने मार्च के बाद विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रभारी जेई ओंकार चौरसिया को राज्य में बढ़े बिजली दरों को तत्काल वापस लेने, नया मोटर वाहन अधिनियम को समाप्त किए जाने जैसे मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर यूनियन के मोहम्मद आलम, राम निवास, गौतम प्रसाद, गीता, कलावती आदि मौजूद रहे।