फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Experts laid a trap to catch the leopard

Balrampur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों ने बिछाया जाल

Sun, 17 Dec 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Experts laid a trap to catch the leopard
बलरामपुर के बेलवा गांव के पास खड़ी कार, इसी में बैठकर तेंदुए पकड़ने के लिए बैठेगी टीम।
बलरामपुर। तेंदुए द्वारा छह बच्चों को निवाला बनाए जाने के बाद उसे पकड़ना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद तेंदुआ वन विभाग के हाथ तक नहीं लग पाया है। उसे पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने अब विशेष कार्ययोजना बनाई है। पिंजरे के पास दो टीमें रात भर निगरानी करेंगी। तेंदुआ दिखते ही ट्रेंगुलाइज कर पकड़ने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब दो माह से हरैया, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आंतक व्याप्त है। दो माह के बीच तेंदुआ तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया, हरैया सतघरवा क्षेत्र के बेलवा, पचपेड़वा भगवानपुर और गैसड़ी के बनकटवा गांव में छह बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। कई गांवों में तेंदुए के हमले से लोग घायल भी हुए हैं। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से इन गांवों में जाल बिछाने के साथ ही पिंजरा व सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है।
विज्ञापन

थर्मल ड्रोन कैमरे से तेंदुए की गतिविधियों की निगरानी भी की जा रही है। बाहर से विशेषज्ञों की टीमें बुलाई गईं हैं। दिल्ली की वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ व कोलकाता की विशेषज्ञों की टीमों के साथ ही अन्य स्थानों से भी विशेषज्ञों की टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाई गईं हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में दो टीमें रविवार की रात बेलवा गांव में पिंजरे के पास तेंदुए की निगरानी करेंगी। इसकी व्यवस्था कर ली गई है। पिंजरे के दोनों तरफ एक-एक कार को खड़ा कर उसे घास-फूस, खर-पतवार से ढक दिया गया है। इन दोनों कारों में एक-एक टीम बैठेगी। तेंदुआ दिखते ही उसे ट्रेंगुलाइज कर पकड़ लिया जाएगा।




महादेव गोसाई गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के महादेव गोसाई गांव में रविवार की शाम तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामवासी रक्षाराम, राकेश, आनंद मिश्र, शंकर, राजन, पप्पू, संजय, धनीराम व विजय सिंह आदि ने बताया कि शाम करीब छह बजे खरझार नाले के किनारे शिव मंदिर के पास तेंदुआ दिखाई दिया। हल्ला-गोहार मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। इन लोगों ने यह भी बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना वन विभाग को दी गई है। बरहवा रेंज के रेंजर कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि महादेव गोसाई गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीमें गांव में भेजी जा रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अकेले बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed