फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam,tet

सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी टीईटी

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Exam,tet
बलरामपुर। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) कराई जाएगी। दो पालियों में 23 जनवरी को 6127 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों यात्रा करने के लिए 22 से 24 जनवरी तक निशुल्क रोडवेज बस की सेवा उपलब्ध रहेंगी। जिले के सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। प्रथम पाली में पांच और द्वितीय पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से लैस कक्ष में परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक कर संबंधित विभागों के अफसरों को जिम्मा सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम श्रुति ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निगरानी करने के लिए तैनात कर दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करा दिए जाएं। केंद्र व्यवस्थापकों को छोड़कर अन्य किसी के पास मोबाइल नहीं रहेगा। शासन ने निर्देश दिया है कि 22 से 24 जनवरी तक रोडवेज बसों में टीईटी परीक्षार्थी निशुलक यात्रा कर सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी रोडवेज के परिचालक को देनी होगी। बैठक का संचालन करते हुए डीआईओएस गोविन्द राम ने कहा कि प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कक्षा एक से पांच तक प्राथमिक स्तर वाले 3728 परीक्षार्थियों की पांच केंद्रों पर और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से सायं पांच बजे तक 2399 परीक्षार्थियों की तीन केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में एमएलके महाविद्यालय में 1850, एमपीपी इंटर कालेज में व गर्ल्स इंटर कालेज में 500-500, डीएवी इंटर कालेज में 400, बीएवी इंटर कालेज में 300 व एमडीके बालिका इंटर कालेज में 178 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर की और दूसरी पाली में एमएलके महाविद्यालय में 1850, एमपीपी में 500 व गर्ल्स इंटर कालेज में 49 परीक्षार्थी 23 जनवरी को उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा देंगे। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। डीएम ने बैठक में मौजूद सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, बीएसए डॉ. रामचंद्र, एआरटीओ अरविन्द यादव, एआरएम आरके वर्मा, प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय, बीईओ व केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed