{"_id":"6251ce318a650e5d842c67e8","slug":"exam-board-exam-balrampur-news-lko6253929196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्टर से परीक्षार्थियों का मिलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोटो-14-बलरामपुर के हाजी इस्माइल इंटर कालेज सादुल्लाहनगर में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक?
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
बलरामपुर। पेपर लीक होने की घटना को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की तरफ से कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी सचल दस्ते जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी तरह से सक्रिय रहे। डीएम श्रुति ने परीक्षा केंद्र एमपीपी इंटर कालेज का निरीक्षण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा पंजिका से परीक्षार्थियों का मिलान कराया। यूपी बोर्ड की दोनों पालियों में 16 हजार 828 के सापेक्ष 15 हजार 393 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों पालियों में 1335 परीक्षार्थी नदारद रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर में आटोमोबाइल व सिलाई की परीक्षा हुई जबकि द्वितीय पाली में इंटर के संस्कृत, कृषि गणित व कृषि रसायन की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
डीआईओएस गोविंदराम ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के 16 हजार 435 की तुलना में 15 हजार 131 परीक्षार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी है। इंटरमीडिएट के आटोमोबाइल एवं रेडिया व सिलाई विषय की परीक्षा में 201 के सापेक्ष 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल में 1304 और इंटर में 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के संस्कृत, कृषि गणित व कृषि रसायन की परीक्षा कराई गई जिसमें पंजीकृत 192 के सापेक्ष 175 ने परीक्षा दी है जबकि 17 ने परीक्षा छोड़ दी है। डीएम श्रुति ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने प्रश्न पत्रों वाले डबल लॉक कमरे का ताला खोला। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों के आस पास के गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।