फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam

1787 परीक्षार्थी देंगे टीजीटी परीक्षा

Wed, 28 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Exam
बलरामपुर। जिले में 7 व 8 अगस्त को एमएलके महाविद्यालय में आयोजित होने वाली टीजीटी परीक्षा में1787 परीक्षार्थी हिस्सेदारी करेंगे। नकलविहीन व सुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराने की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। परीक्षा तैयारियों को परखने के लिए ही बुधवार को डीएम डीएम श्रुति की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई। क
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने को कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इसके तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच गेट पर करायी जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में किसी भी तरह की कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में मौजूद डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि सात व आठ अगस्त को एमएलके महाविद्यालय में टीजीटी परीक्षा चार पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली में प्रात: 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

इस दौरान 1787 परीक्षार्थी इसमें हिस्सेदारी करेंगे। परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा विभाग व प्रशासन के कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, केंद्र प्रभारी/ प्राचार्य एमएलके पीजी कालेज डॉ. आरके सिंह, प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय व परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed