फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Even medicines for pneumonia and pain are not available in hospitals.

Balrampur News: अस्पतालों मे निमोनिया व दर्द की दवा तक उपलब्ध नहीं

Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Even medicines for pneumonia and pain are not available in hospitals.
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में दवा लेने के लिए खड़ी महिलाएं।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
दे दी बाहर की पर्ची
विज्ञापन

सुबह 11.15 बजे: महिला अस्पताल आई गर्भवती नाजिया, दीपाली, लक्ष्मी व उनके तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद जब वह दवा लेने काउंटर पर गए तो बताया गया कि एंटीबायोटिक अमोक्सीक्लेब, एजिथ्रोमाइसिन व सेफिक्सिम दवा नहीं है। टेगनहिया गांव निवासी हफीजुल्ला ने बताया कि बीमार नातिन को अस्पताल लेकर आए थे। एसएनसीयू के कर्मियों ने छोटी पर्ची देकर बाहर से दवा लाने को कहा है।
निमोनिया का सीरप नहीं
सुबह 11.00 बजे: जिला मेेमोरियल अस्पताल के ओपीडी व दवा काउंटर पर मरीज धक्का-मुक्की करते दिखे। बरामदे में बैठी सकीना ने बताया कि निमोनिया से पीड़ित बच्चे को अस्पताल लाई हैं। अस्पताल में सिट्राजिन सीरप नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

नहीं मिली दर्द की दवा
सुबह 11.50 बजे: संयुक्त जिला चिकित्सालय। दवा काउंटर से लौट रहे लक्ष्मण प्रसाद व राधेश्याम ने बताया कि बेटे राजेश के पेट में दर्द हो रहा है, लेकिन अस्पताल में डाइक्लोफिनेक टेबलेट व इंजेक्शन नहीं है। ऐसे में बाहर से दवा लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर। यह मामले तो बानगी भर हैं। तीनों जिला अस्पताल में प्रतिदिन 900 से अधिक मरीज आते हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक दवाओं की कमी से जूझना पड़ता है। बच्चों के लिए जरूरी सीरप व गर्भवती को एंटीबायोटिक दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है। जिससे उनका दर्द और बढ़ जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।
जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि सिट्राजिन सीरप की डिमांड कॉर्पोरेशन को भेजी गई है। बात की जा रही है, जल्द ही दवा उपलब्ध हो जाएगी।
जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में दूसरी एंटीबॉयोटिक उपलब्ध है। संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि दवा की डिमांड भेजी गई है।

जल्द उपलब्ध कराई जाएगी दवा
अस्पताल में दवाओं की सप्लाई उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉर्पोरेशन करता है। इन दिनों दवाओं की उपलब्धता में कुछ दिक्कत आ रही है। कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र अस्पतालों को सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। -डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed