फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Even after one year, land could not be found for the bus station

Balrampur News: बस अड्डा के लिए एक साल बाद भी नहीं मिल सकी जमीन

Sun, 29 Sep 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Even after one year, land could not be found for the bus station
बलरामपुर। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद तुलसीपुर में बस स्टेशन के लिए जमीन की तलाश एक साल बाद भी नहीं की जा सकी है। जमीन चिह्नित न होने से सरकारी बस स्टेशन का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यहां पर बाहरी डिपो की बसें नहीं आ रही हैं, जिससे शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शक्तिपीठ देवीपाटन में नवरात्र के दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तुलसीपुर में सरकारी बस स्टेशन का निर्माण कराने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। इसके लिए प्रशासन को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया था। एक साल बाद भी प्रशासन जमीन की तलाश नहीं कर सका है। नगरवासी रामजी आर्य, ओम लॉट, जगदीश, शिवकुमार गुप्त, बबलू व विवेक गोयल आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि सरकारी बस स्टेशन न होने से बढ़नी रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों का तुलसीपुर में ठहराव नहीं होता है। यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। सरकारी बस का ठहराव न होने से यहां के लोगों को निजी बसों से आवागमन करना पड़ता है। इन लोगों का कहना है कि सरकारी बस स्टेशन का निर्माण होने से तुलसीपुर के व्यापारियों को जहां कारोबार में सुविधा मिलेगी वहीं बाहर से आने वाले यात्रियों का आवागमन भी सुलभ होगा।
विज्ञापन

ढूंढ़ी जा रही जमीन
तुलसीपुर नगर में बस अड्डा का निर्माण कराने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद बस अड्डा निर्माण पर खर्च होने वाले बजट का निर्धारण करके शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से बजट मिलने के बाद बस अड्डे का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed