{"_id":"5d6d4f8b8ebc3e93c02af03b","slug":"establish-booths-and-lay-the-foundation-for-a-strong-organization-balrampur-news-lko4794764194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों का गठन कर रखें मजबूत संगठन की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों का गठन कर रखें मजबूत संगठन की नींव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोक सभा चुनाव में मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा सफल हो चुका है। बूथों की मजबूती भाजपा की सफलता का प्रमुख कारण है। एक बार फिर हमें सही ढंग से बूथों का गठन कर मजबूत संगठन की नींव रखनी है। संगठन चुनाव को देखते हुए हम सभी लोग बूथों के गठन पर विशेष ध्यान दें।
यह बातें तुलसीपार्क स्थित पार्टी कार्यालय अटल भवन में कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। बीते दिनों चले सदस्यता अभियान में सभी जाति धर्म के लोगों ने भाजपा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली।
अब इन्हीं सदस्यों को उनकी विशेषता एवं कार्यकुशलता के आधार पर बूथ से लेकर जिला संगठन में शामिल करना ही पार्टी का एक मात्र लक्ष्य है। जिला चुनाव अधिकारी प्रेमचन्द्र मिश्रा एवं सहायक चुनाव अधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी ने संगठन चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 20 व 21 सितम्बर को बूथ गठन, 19 व 20 अक्तूबर को मंडल अध्यक्ष का चुनाव तथा 16 नवम्बर को जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। हमें ऐसे पदाधिकारी का चयन करना है जो 2022 के विधान सभा एवं 2024 के लोक सभा चुनाव को जीतने के लिए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान कर सके।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, सत्यापन अधिकारी श्रीनाथ शुक्ला, शरद वाजपेयी, इकबाल बहादुर एवं रमाकांत तिवारी ने भी संगठन चुनाव को लेकर तमाम सुझाव दिए। बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं सदस्यता प्रभारी जगदम्बा प्रसाद सोनकर सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।