फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   enquary

मनरेगा कार्य में चार लाख के बंदरबांट का आरोप

Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
enquary
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के मोहम्मदपुर नगर ग्राम पंचायत में मनरेेगा कार्य में चार लाख रुपये के बदंरबांट का आरोप लगाया गया है। तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर योजना में फर्जीवाड़ा किया गया है। आयुक्त ग्राम विकास मनरेगा सेल को पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। आयुक्त के निर्देश पर डीएम श्रुति ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई है।
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक के मोहम्मद नगर ग्रंट निवासी यशपाल सिंह ने आयुक्त ग्राम विकास मनरेगा सेल को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि जमुनहा व पंडितडीह मजरे में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य दिखाकर मनरेगा योजना से चार लाख रुपये का बंदरबांट किया गया है। बिना सौंदर्यीकरणा कराए ही मनरेगा श्रमिकों के खातों में भुगतान कर सरकारी पैसा बांट लिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत को संज्ञान में लेकर आयुक्त ग्राम विकास मनरेगा सेल ने मामले की जांच के लिए डीएम को निर्देश दिया। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टेक्निकल टीम गठित कर मामले की जांच कराई है। टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed